Placement in TCS

Placement in TCS @ SGI

Oct 4, 2019 - 02:26
 0  4
Placement in TCS
Placement in TCS

शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूषंस के 46 छात्रां का टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ लिमिटेड) मे चयन हुआ। ग्रुप के हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, मथुरा से 36 छात्र-छात्राओ और आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, आगरा के 10 छात्रां का टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ लिमिटेड (टी.सी.एस.) में चयन हुआ। चयनित छात्रों को रु. 3.35 सालाना वेतनमान मिलेगा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्टींय आई.टी कंपनी है। टीसीएस का मुख्यालय मुंबई में है और यह भारत में सबसे बड़ी आई.टी. कंपनी है। यह कंपनी पूरे विष्व में 46 देषों में लगभग 149 स्थानों पर काम करती है। सन् 2015 से टी.सी.एस. को दूनियाभर में सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्राडों में रखा गया है।

टी.सी.एस. को फोर्ब्स संसार की सबसे इनोवेटिव कंपनियों की रैंकिंग में 64 वाँ स्थान दिया गया था, जिससे यह सर्वोच्च रैंक वाली आईटी सेवा कंपनी और शीर्ष भारतीय कंपनी दोनों बन गई हैं। 2018 की यह संसार की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता है। इसके साथ ही यह फॉर्च्यून इंडिया 500 सूची मे 11 वें स्थान पर है। टी.सी.एस. अप्रैल 2018 में 100 बिलियन मार्केट कैपिटलाइजेषन तक पहुंचने वाली पहली भारतीय आईटी कंपनी बन गई। हिन्दुस्तान कॉलेज के निदेषक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने प्रत्येक छात्र पर ऐकेडमिक और समग्र विकास में सुधार लाने के लिए नए सिरे से फोकस के कारण प्लेसमेंट को श्रेय दिया। आनंद कैंपस के निदेषक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने न केवल सीखने मे सुधार करने के लिए कुछ पहल की बल्कि चरित्र निर्माण पर भी ध्यान केन्द्रित किया। इस अवसर पर शारदा ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री वाई. के. गुप्ता, कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो0 वी. के. शर्मा ने चयनित छात्रों को उनके चयन पर बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow