Tree Plantation Programme by NCC Cadets @ HCST

हिन्दुस्तान कॉलेज के एन.सी.सी कैडेटस ने वृक्षारोपण..........................

Jul 18, 2018 - 05:54
 0  3
Tree Plantation Programme by NCC Cadets @ HCST
Tree Plantation Programme by NCC Cadets @ HCST
हिन्दुस्तान कॉलेज के एन.सी.सी कैडेटस ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेष दिया शारदा ग्रुप के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के एन.सी.सी. कैडेटस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्मस्थली फरह स्थित दीनदयाल धाम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेष दिया। संस्थान के एसोसिएट एन.सी.सी ऑफीसर और स्वच्छ भारत इंटरनषिप के नोडल ऑफीसर लेफ्टीनेंट डॉ. राजेष कुमार कहरवार ने बताया कि इस कार्यक्रम में कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेटस और विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने भी पौधा रोपण में भाग लिया। पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज के निदेषक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने भी अषोक का एक पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने में सहयोग किया और विद्यार्थियों को पौधों के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वी. के. गुप्ता, डॉ. हितेन्द्र गर्ग, श्री विजय कट्टा, श्री मनीष गुप्ता ने पौधे रोपे। इस कार्यक्रम में 100 पौधे गुलमोहर, शीषम, नीम, अमलताष, केसिया आदि के लगाये गये। इस वर्ष 1000 पोधे लगाने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रचारक राजवीर सिंह जी, श्री निरंजन सिंह जी, श्री राजेष शुक्ला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow